मखौड़ा धाम में राम कथा कहते पवन कुमार शास्त्री।
परशुरामपुर। श्रीराम कथा से जीव के जीवन की व्यथा दूर होती है। अयोध्या से जनकपुर की यात्रा के क्रम में प्रभु श्रीराम ने ताड़का का उद्धार करके उसके जीवन में सुधार किया। विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करके संपूर्ण विश्व के कल्याण का संदेश दिया। उसके बाद अहिल्या का उद्धार किया।
यह उद्गार कथा व्यास पवन कुमार शास्त्री ने व्यक्त किया। वह मखौडा धाम राम जानकी मंदिर में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में श्री राम कथा के छठे दिन कथा की अमृत वर्षा कर रहे थे। कथा व्यास ने विदेह नगर की यात्रा तथा जनकपुर की पुष्प वाटिका का वर्णन किया। अयोध्या दशरथ महल व मखौड़ा धाम मन्दिर के महंत बिंदु गद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य जी ने कथा को विस्तार दिया। इस मौके पर श्रीराम महायज्ञ के आयोजक तथा मखौड़ा धाम मंदिर के पुजारी सूर्य नारायण दास वैदिक अयोध्या धाम से राम शंकर दास रामायणी, रामशरण दास, विष्णु देवाचार्य, अभिजीत दास व क्षेत्र के नरेंद्र मिश्र, राघव राम, राम मणि पाठक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
मखौड़ा धाम में राम कथा कहते पवन कुमार शास्त्री।