हर्रैया नगर पंचायत चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी चिलचिलाती धूप में प्रचार में ज
बस्ती। नगर निकाय चुनाव को लेकर अब प्रत्याशियों की भागदौड़ तेज हो गई है। पालिकाध्यक्ष के लिए कुल 14 महिला प्रत्याशी चुनावी संग्राम में उतरी हैं। 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर यह अभी से कमर कसने लगी हैं। इनके समर्थक गली-गली पहुंच कर अपने प्रत्याशी की ताकत व मतदाताओं के रूझान का आंकड़ा गिना रहे हैं।
शुक्रवार को निकाय चुनाव को सभी औपचारिकता पूरी कर ली गईं। इसी के साथ ही अब चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। सभी दलों के लिए नगर पालिका की कुर्सी चुनौती है। ऐसे में कद्दावरों को भी निकलना पड़ रहा है। देर रात तक हर गली मोहल्ले में प्रत्याशियों का जत्था सभी दरवाजों पर माथा टेक रहा है। दो प्रमुख दलों में तो अपनी जीत पक्की करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं।
-
पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची
सीमा खरे - भाजपा
नेहा वर्मा - सपा
प्रीति त्रिपाठी - बसपा
शबीहा खातून- कांग्रेस
बबिता - सुभासपा
विनीता -आप
राजेश्वरी -निर्दल
सीमा गुप्ता - निर्दल
अमृता- निर्दल
जाफरूनिशां- निर्दल
सुबुही निकहत-निर्दल
नेहा शुक्ला - निर्दल
रोशनजहां -निर्दल