फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कॅरिअर मार्गदर्शन में स्वावलंबन की दिखाई राह

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति के तहत एपीएन पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को कॅरिअर मार्गदर्शन एवं स्वावलंबन विषय पर व्याख्यान हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मीबाई इकाइयों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं को रोजगार के अवसरों, कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार दूबे ने कॅरिअर निर्माण और आत्मनिर्भरता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने वर्तमान समय में नारी सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों और योजनाओं की जानकारी लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र मिलन वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना का विकास जरूरी
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के द्वितीय चरण में एनएसएस के सावित्री बाई फुले इकाई की ओर से महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी उनका महत्वपूर्ण दायित्व है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. सीमा जायसवाल ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को रेखांकित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ सत्य प्रकाश, डॉ भारत गौतम, डॉ. राम प्रकाश वर्मा, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें