फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओटीएस में शिथिलता पर बिजली निगम के पांच एसडीओ को कारण बताओ नोटिस

Mon, 04 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिद्धार्थनगर के दो और बस्ती के तीन एसडीओ को मुख्य अभियंता ने दी नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत वितरण निगम आठ नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना चला रहा है। इसमें उपभोक्ताओं का पंजीकरण कर उनका ब्याज माफ किया जा रहा है। योजना के तहत उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराने में शिथिलता बरतने पर मुख्य अभियंता एसके सरोज ने सिद्धार्थनगर के दो और बस्ती के तीन उपखंड अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि ओटीएस की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। इसमें सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के उपखंड मनोज कुमार व बढ़नी के राधा कृष्ण राव, बस्ती के उपखंड अधिकारी हर्रैया आशुतोष अग्रहरि, बभनान के लाल बहादुर यादव और मेहताब आलम के स्तर पर लगातार शिथिलता बरती जा रही है। पांच उपखंड अधिकारियों को लगातार चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद वह सुधार नहीं ला रहे थे। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें