बस्ती। नगर थाने की पुलिस ने दुबई में काम न दिलाने के मामले में केस दर्ज किया है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी हामिद अली ने तहरीर दी है। कहा है कि कलवारी थाना क्षेत्र के डढ़वा निवासी कलीम ने उसे दुबई में काम दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये खर्च कराकर बुला लिया। मगर, काम नहीं लगवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। संवाद