फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गौर ब्लॉक के 14 सचिवों को कारण बताओ नोटिस

Wed, 22 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित न करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। विश्व शौचालय दिवस पर पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण न करने पर एडीओ पंचायत ने 14 सचिव को नोटिस कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस पर पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण करने के लिए शासन ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिए थे, लेकिन सचिवों की ओर से इसमें दिलचस्पी नहीं ली गई।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत श्याम बिहारी बताया कि सचिव महेंद्रनाथ नाथ, संजीव कुमार, बृजेश यादव, आरती सिंह, वीरेंद्र कुमार, प्रशांत पांडेय, अवधेश जायसवाल, राकेश कुमार, कृष्णानंद शाह, अनुपम चौधरी, श्याम बिहारी भारती, कौशलेंद्र पाल, सुधीर सिंह, अबरार अहमद को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें