उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल के तीसरे दिन सभी विभागों के इंजीनियर्स पीडब्लूडी प्रांतीय खंड स्थित संघ के भवन पर एकत्रित हुए और सरकार की हठधर्मिता को लेकर नारेबाजी की। कहा गया कि आश्वासन के बावजूद सरकार लंबित मांगों पर विचार नहीं कर रही है।
अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष डीएस कुशवाहा ने कहा कि इस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा, साथ ही चुनाव ड्यूटी का पूरी तरह बहिष्कार भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अजय प्रताप सिंह ने किया। बैठक को डीएस सिंह, ओमकार यादव, संतराम वर्मा, ठाकुरदीन, रजनीकांत, जयप्रकाश कश्यप, भानुप्रताप मिश्र, आरपी दुबे, योगेंद्र प्रसाद व देवेंद्र, केएन तिवारी, शैलेश कुमार नायक, एके सिंह एवं सुरेश प्रसाद सहित अन्य ने भी संबोधित किया। बैठक में सभी सदस्यों ने ग्रेड पे 4800 किए जाने के संबंध में वादाखिलाफी को लेकर नाराजगी जताई गई।