फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पशु चिकित्सालय में संसाधनों का टोटा

Mon, 18 Dec 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड में स्थापित है पशु चिकित्सालय
विज्ञापन

- गेट न होने के कारण चिकित्सालय परिसर को बना दिए डंपिंग यार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड में 2015 से संचालित पशु चिकित्सालय बदहाल है। इसे देखकर लगता है कि शायद ही यहां कभी कोई चिकित्सक व पशुपालक आता होगा। अस्पताल में पंखे लगे हैं, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं है। चिकित्सालय में संसाधनों का भी अभाव है। अस्पताल परिसर का गेट टूटा हुआ है। परिसर में कोई मिट्टी, मोरंग तो कोई गाड़ियों की पार्किंग कर रहा है। सुभाष नगर वार्ड में पीएचसी के बगल राजकीय पशु चिकित्सालय का संचालन होता है।
अस्पताल का परिसर बदहाल है। घास उगी होने के कारण यह चिकित्सालय कम खेल का मैदान ज्यादा लगता है। परिसर में बच्चे क्रिकेट भी खेलते हुए मिल जाएंगे। परिसर में स्थापित इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। अस्पताल में शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। पशुओं के इलाज के बनाया गया अड़गड़ा भी टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के समय परिसर में पानी भर जाता है। अस्पताल में बिजली न होने से कृत्रिम गर्भाधान के लिए रखा जाने वाला सीमन भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाता है। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. जीबी सिंह ने बताया कि गेट और अड़गड़ा टूटे होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। व्यवस्थाएं जल्द ही सुधार ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें