फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धनतेरस के लिए सज गईं दुकानें... कल जमकर होगी खरीदारी

Mon, 28 Oct 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। दिवाली की छठ पर्व अब देखते बन रही है। सार्वजनिक स्थलों से लेकर मकान और दुकान सब सजने लगे हैं। शाम ढलने के बाद झिलमिल रोशनी से शहर जगमग है। अब अगले चार दिनों तक शहर की भव्यता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जाएगी। बाजार भी उछाल मार रहा है। हर तरह के कारोबार में बढ़ोत्तरी दर्ज होने लगी है।
पांच दिनों तक दिवाली के साथ मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व वर्ष भर में एक विशेष अवसर लेकर आए हैं। अमीर-गरीब हर व्यक्ति खरीदारी में जुटा है। रविवार को शहर के प्रमुख बाजार पक्के और पुरानी बस्ती ग्राहकों से पूरे दिन भरे रहे। छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़े रहे।
विज्ञापन

दुकानों में खरीदारों की भीड़ रही है। लोग परिवार के साथ खाली हाथ पहुंचे और लौटते समय झोला एवं पैकेट में भर-भरकर सामान ले गए।
खरीदारों की भीड़ के चलते शहर में आवागमन का दबाव अधिक देखा गया। अस्पताल चौराहा और रोडवेज तिराहे पूरे दिन पुलिस फोर्स मुस्तैद रहकर वाहनों को निकालती रही।
इन जगहों पर जाम की समस्या कम देखने को मिली। मगर, मंगलबाजार, सुर्तीहट्टा, गांधीनगर क्षेत्र में अधिक भीड़ होने से कई बार जाम की समस्या खड़ी हुई। वहीं मंगलवार को धनतेरस के दिन कारोबार और चटख होने की उम्मीद है। इस दिन बर्तन और सोना-चांदी के जेवरात की खरीदारी सबसे अधिक होगी। बाजार में बर्तन और सराफा कारोबारी अधिक से अधिक व्यवसाय करने के लिए पहले से तैयार हैं।
वह अपने प्रतिष्ठानों में किस्म-किस्म के उत्पाद सजाए हुए हैं। बर्तन कारोबारी सुनील गुप्ता ने बताया कि इस बार धनतेरस में इलेक्टि्रक बर्तन भी मंगाए गए हैं। स्टील, पीतल, तांबा के अलावा मिट्टी के भी आधुनिक डिजाइन के बर्तन रखे गए हैं। उम्मीद है कि कारोबार अच्छा होगा।
स्वर्ण व्यवसायी चंदन कुमार ने बताया कि आभूषण की सर्वाधिक बिक्री धनतेरस के दिन होती है। इस खास दिन पर विशेष तैयारी की गई है। चांदी के सिक्कों से लेकर महिला-पुरुष के आभूषणों की भरपूर उपलब्धता है।
विज्ञापन

ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में भी धूम : दीपोत्सव के अवसर पर ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में धूम मची हुई है। दो, चार पहिया और कामर्शियल वाहन आजकल खूब बिक रहे हैं। यहां भी धनतेरस और दिवाली पर अधिक से अधिक वाहन बेचने की तैयारी की गई है। प्रतिष्ठान की तरफ से ग्राहकों को चांदी के सिक्के और अन्य तरह के उपहार देने की भी होड़ देखी जा रही है। ग्राहक कार या बाइक खरीदने पर उपहार पाकर खुश हो जा रहे हैं। मंगलवार को जिले भर में करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की सौ से अधिक बाइक और 25 से अधिक कार की बिक्री अनुमान लगाया गया है। कपड़ों की हुई जमकर खरीदारी : दिवाली से पहले कपड़ों की खरीदारी जमकर हो रही है। बाजार में रेडीमेड और अन्य कपड़ों के प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की संख्या ज्यादा देखने को मिली। महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी एक साथ कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। कारोबारियों की तरफ से भी बदलते सीजन के हिसाब से विधिवत तैयारी की गई है। ग्राहकों को एक बढ़कर एक नई डिजाइनों के कपड़े दिखाकर लुभाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें