फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में भी खुल रही हैं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी में भी खुल रही हैं दुकानें
विज्ञापन

बभनान। नगर पंचायत में स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को रविवार को बंद करने का प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। इसके बावजूद कई प्रतिष्ठानों को खोला जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी रमेश गुप्ता व उप श्रम आयुक्त संजय सिंह से बंदी नियम का पालन कराने की अपील की है।
लॉकडाउन के बाद जारी निर्देश में कहा गया है कि रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन आवश्यक वस्तु, मेडिकल, जलपान व कृषि निवेश संबंधित दुकानें ही खुलेंगी। इसका पालन कराने के लिए नगर पंचायत ने पंफलेट बांटे और माइक से घोषणा भी कराई। ज्यादातर व्यापारी इस नियम को नहीं मान रहे हैं। कस्बे के विजय नगर चौराहा, मेन चौक, गुड़ मंडी, विसाता गली, सुरती हट्टा, रामलीला मैदान क्षेत्र की दुकानें खुली रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे दुकान संचालकों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया जा रहा है। इनसे नियम न मानने पर जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें