फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा पार्किंग स्थल भी अछूते नहीं

विज्ञापन
रुधौली में लगा जमा। संवाद
विज्ञापन
रुधौली। नगर के मुख्य बाजार सहित बखिरा, डुमरियागंज और भानपुर मार्ग अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। लुंबिनी-दुद्धी हाईवे पर बने डिवाइडर भी अतिक्रमण से अछूते नहीं हैं। इन पर दुकानदारों ने होर्डिंग लगा रखे हैं। इससे सड़क पार करते समय दूसरी तरफ से आ रहीं गाड़ियां नहीं दिखती हैं। साथ ही, हादसे का खतरा बना रहता है। सड़क की पटरियों तक दुकान सजने से लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ीं कर खरीदारी करते हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। नगर के प्रमुख तिराहों पर ई-रिक्शा और टेंपो के लिए पार्किंग बन गए हैं, मगर चालक सड़क पर गाड़ियां खड़ीं कर सवारी भरते हैं। इससे भी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम गुलाबचंद्र ने नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था। व्यापारियों में अतिक्रमण को लेकर डर पैदा हुआ था। उसके बाद अब तक अतिक्रमण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जबकि हाल में डीआईजी संजीव त्यागी ने सभी थानेदारों को नगर पंचायत प्रशासन के साथ मिलकर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश हैं। इस संबंध में रुधौली के प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन के साथ बैठक बुलाई गई है।
अभियान की रूपरेखा तय कर तहसील प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम सड़क पर बेतरतीब खड़ीं गाड़ियों को अभियान चलाकर चालान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें