फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में खिलौना दुकानदार के बेटे की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में खिलौना दुकानदार के बेटे की डूबने से मौत
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। लालगंज बाजार में स्थित मनवर कुआनो संगम तट पर लगे मेले में खिलौना बेच रहे दुकानदार के 14 वर्षीय बेटे की बुधवार को नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कलवारी थानाक्षेत्र के गायघाट निवासी हनुमंत लालगंज मनवर-कुआनो संगम तट पर लगे मेले में खिलौना बेचने की दुकान लगाए हुए थे। उनके साथ उनका 14 वर्षीय बेटा भी मेले में गया था। बुधवार को पिता के मना करने के बावजूद वह नदी में नहाने चला गया। जहां वह नदी की धारा में पहुंचकर डूब गया। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों ने नाविकों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। जिंदा होने की उम्मीद में उसे पुलिस बनकटी पीएचसी ले गई जहां डॉक्टर नरेंद्र चौधरी ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से पिता हनुमंत का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि गहरे पानी में जाने से मना करने के बावजूद वह चला गया जिससे यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें