फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की चपेट में आकर दुकानदार की मौत, चालक हुआ फरार

Sat, 06 May 2023 05:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

विद्या विश्वकर्मा बड़े वन चौराहे कि निकट लोहे की दुकान चलाते थे। शनिवार को दुकान बंद थी और वह सुबह किसी कार्य से गांधी नगर बाजार गए थे। दोपहर करीब 1 बजे वह बाइक से दुकान पर जा रहे थे कि बड़े वन चौकी के निकट ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
ट्रक की चपेट आई मोटसाइकिल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती कोतवाली क्षेत्र में बड़े वन चौराहे पर दोपहर करीब एक बजे ट्रक की चपेट में आने से दुकानदार घायल हो गया। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मड़वा नगर निवासी 50 वर्षीय विद्या विश्वकर्मा बड़े वन चौराहे कि निकट लोहे की दुकान चलाते थे। शनिवार को दुकान बंद थी और वह सुबह किसी कार्य से गांधी नगर बाजार गए थे। दोपहर करीब 1 बजे वह बाइक से दुकान पर जा रहे थे कि बड़े वन चौकी के निकट ट्रक की चपेट में आ गए।

 इस दुर्घटना में उनके सिर में चोट आ गई, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, मगर जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें