बस्ती। रुधौली कस्बे में दुकानदार से ग्राहक को दिखाने के लिए जेवरात लेकर हड़प लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में दिनेश चंद्र सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मजगवां पाठक निवासी दिनेश प्रसाद की डिड़ई बाजार जनपद सिद्धार्थनगर में आभूषण की दुकान है। 26 जनवरी को सोना व चांदी के विभिन्न किस्म के जेवरात कीमत करीब पांच लाख रुपये यह कहकर ले गए कि उनके दुकान पर कुछ ग्राहक हैं, जिन्हें दिखाकर वापस कर दूंगा। आरोप है कि धोखा करके उक्त धनराशि के विभिन्न किस्म के सोने-चांदी के जेवरात का गबन कर लिया। मांगने पर अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगे व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद