फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसकर साफ्टवेयर इंजीनियर को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में घुसकर साफ्टवेयर इंजीनियर को मारी गोली
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। फोरलेन के किनारे छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में घुसकर दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने साफ्टवेयर इंजीनियर अजीत मिश्र पर फायर झोंक दिया। ग्रामीणों के पीछा करने पर हवाई फायर करते हुए हाईवे की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय अयोध्या भेजा। वहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया।
चौकड़ी निवासी अखिलेश मिश्रा के बड़े पुत्र अजित मिश्रा नोएडा की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत है। लॉकडाउन के चलते वह गांव में आ गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार की शाम को बाइक से करीब 20-22 साल की उम्र के हमलावर पहुंचे। घर के अंदर से निकल कर बाहर आ रहे अजीत मिश्र के करीब जाकर सिर में गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक बताई है। लोगों का कहना है कि अखिलेश मिश्र की क्षेत्र में छवि काफी शालीन है। घटना को नोएडा में किसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा यह भी है कि फोन करके घर के अंदर से हमलावरों ने बुलाकर गोली मारी। प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें