फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांपते बीता दिसंबर,दोपहर तक रहा कोहरा

Mon, 01 Jan 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह छाया रहा कोहरा। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 बस्ती। 2017 का अंतिम दिन कांपते बीता। आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में जनमानस ने वर्ष को विदा किया। दिन में रुक-रुक कर 20-22 किमी प्रतिघंटे की गति से पछुआ हवा चलती रही। रविवार को दिन में 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। जिसके कारण फोरलेन सहित अन्य सड़कों पर वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कत हुई। 
विज्ञापन


 25 दिसंबर के बाद से लगातार नीचे जा रहे तापमान का सीधा असर सामान्य जनजीवन पर देखा जा रहा है। लोगों का रोजमर्रा का काम निपटाने में देर हो रही है। ठंड के कारण रविवार को धूप न के बराबर रही। आर्द्रता 44 फीसदी से 78 पर आ गया। शाम साढ़े सात बजे के बाद 12 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभाग के डॉ. पद्माकर त्रिपाठी का कहना है कि अगले 24 घंटे में मौसम में खास परिवर्तन का अनुमान नहीं है। 

आठवीं तक के स्कूल दो दिन बंद
बस्ती। कक्षा आठ तक के सभी स्कूल दो दिन और बंद करने का निर्देश बीएसए ने जारी कयिा है। ठंड को देखते हुुए अब कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल तीन जनवरी को खुुलेंगे। रविवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी मान्यता प्राप्त व अन्य शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी लेकिन शिक्षकों की उपस्थिति जरूरी है। बीएसए ने कहा कि इस दौरान शिक्षण के लिए कोई स्कूल खुुले मिले तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें