फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भव्यता के साथ निकलेगी शिव बरात

Wed, 11 Feb 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। पारंपरिक तरीके से इस बार भी नगर में शिवरात्रि पर भव्यता समेटे शिव बरात निकाली जाएगी। बरात दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा स्थान, पांडेय बाजार सुर्तिहट्टा, काली यंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए अन्नपूर्णा रसोई पहुंचेगी। यहां बरातियों व नगरवासियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

आयोजक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन मातृशक्ति मंडल व अन्नपूर्णा रसोई की तरफ से किया जाता है। विष्णु गुप्ता, प्रशांत, हिमांशु को बरात की साज-सज्जा का दायित्व दिया गया।
श्रीगणेश, श्रीराम, ब्रह्मा, नारायण की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। भांगड़ा व इंदौर के ढोलकी वाद्ययंत्र से बरातियों में ऊर्जा भरेंगे। वाराणसी के कलाकार आरती प्रस्तुत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें