शिव बरात निकलने के एक दिन पहले शनिवार को पुरानी बस्ती हनुमान गढ़ी मंदिर पुरानी बस्ती में शिव-पा
बस्ती। महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व जनपद के प्रसिद्ध बाबा भदेश्वर नाथ धाम में धार्मिक उत्साह का दृश्य देखने को मिला। शिव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ की हल्दी की रस्म विधि-विधान से संपन्न कराई गई। इसके बाद बरात निकाली गई। शिव बरात में शामिल श्रद्धालु भूत-प्रेत और गणों का रूप धारण किए हुए मस्ती में झूमते नजर आए। डमरू, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो उठा। बारात धाम परिसर से निकलकर डारीडीह सहित आसपास के स्थानों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारकर बारात का स्वागत किया। संवाद