वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भीटीया मार्ग पर स्थित बनगवा प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार की शाम को ट्रैक्टर-ट्राॅली और डंपर में टक्कर हो गई। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मोहम्मद उमर निवासी जगतापुर थाना वॉल्टरगंज को मामूली चोट आई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर डंपर को कब्जे में लेकर थाना ले गई। इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक नेबुलाल निवासी दसिया थाना रुधौली ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद