फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिव शंकर अध्यक्ष, भूपेंंद्र चुने गए महामंत्री

Sat, 06 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। संगठन के चुनाव में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। पदाधिकारियों का सर्व सम्मत से चयन किया गया। शिव शंकर पांडेय अध्यक्ष, भूपेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री, राहुल सिंह उपाध्यक्ष, सर्वेश पांडेय, लवकुश शुक्ला, सुनील कुमार यादव, डॉ. विजय सिंह, रागिनी पांडेय, पूजा सिंह कौशिक उपाध्यक्ष, पुष्कर चौधरी कोषाध्यक्ष, अखिलेश मिश्रा, अभिनव सिंह संगठन मंत्री, विपिन कुमार सिंह और अखंड सिंह मीडिया प्रभारी घोषित किए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वस्थ, समर्थ समाज क निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि निश्चित रूप से पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक और उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें