एसडीएम को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र
बस्ती। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने शिक्षामित्रों के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
ज्ञापन में टीईटी उत्तीर्ण 60 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टेट में छूट देकर शिक्षक पद पर समायोजित करने, योग्यता और अनुभव को देखते हुए सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने, 12 माह मानदेय देने तथा बेसिक स्कूलों में प्रस्तावित विशेष टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को शामिल करने की मांग की गई। मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी शामिल है।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। मंडल अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि नियमितीकरण होने तक शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 40 हजार रुपये मानदेय दिया जाए।
इस दौरान दिनेश उपाध्याय, असद जमाल, बाबूलाल, धनंजय सिंह, प्रदीप चौधरी, वृजेन्द्र यादव और शिवशंकर साहू मौजूद रहे।