फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की नराजगी के बाद शुरू हुआ शौचालय निर्माण

विज्ञापन
बस्ती नाथू में अधूरे कार्यों को पूरा कराते एडीओ पंचायत नवनीत मिश्रा। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
डीएम की नाराजगी के बाद शुरू हुआ शौचालय निर्माण
विज्ञापन

भानपुर(बस्ती)। डीएम की नाराजगी के बाद रामनगर ब्लॉक के बस्ती नाथू और शनिचरा गांव में आनन-फानन अधूरे शौचालयों को पूरा करने का काम शुरू हो गया। बुधवार को एडीओ पंचायत नवनीत मिश्रा, सचिव विमल चंद्र और ग्राम प्रधान सलिक राम सुबह से लेकर शाम तक गांव में डटे रहे। गांव में अधूरे विकास कार्यों की बीडीओ प्रभाशंकर चौबे ने भी प्रगति जांची और एक सप्ताह के भीतर हर हाल में सभी कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीडीओ और एडीओ पंचायत ने अधूरे कार्यों को पूरा कराने में लाभार्थियों से भी सहयोग करने को कहा है। बताते चले कि मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में असनहरी ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने की एक व्यक्ति की ओर से डीएम से शिकायत दर्ज करायी गई थी जिसे संज्ञान लेकर डीएम आशुतोष निरंजन ने जिम्मेदारों को फटकारते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें