फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नृत्य में शांभवी व कार्तिकेय प्रथम

Mon, 29 May 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
लिटिल फ्लावर स्कूल में चल रहा समर कैंप रविवार को झूले का आनंद लेते बच्चे।
विज्ञापन
बस्ती। लिटिल फ्लावर स्कूल में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने खूब आनंद उठाया। आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ वर्ग के नृत्य में शांभवी और कार्तिकेय व कनिष्ठ वर्ग में महिमा और देवंशी प्रथम रहे। जबकि मार्शल कला में काव्या व उज्ज्वल मिश्रा प्रथम रहे। बच्चों को मुख्य अतिथि डॉ. अंविता पांडेय व संस्थापक सुरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक सुरेंद्र प्रताप सिंह, डायरेक्टर राहुल सिंह, प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह व मुख्य अतिथि डॉ. अंविता पांडेय ने किया। समर कैंप के अंतिम दिन स्वस्थ रहने के लिए बच्चों के बीच प्रतियोगिता व खेलकूद का आयोजन किया गया। फन एक्टिविटीज में जिपलाइन, मोगली वॉक, कमांडो ब्रिज, हॉप वॉक, हम्सटर पहिया, लीजर बीन, रस्साकशी, कमांडो नेट, जोर रोलर, टायर स्विंग ट्रैंपोलिन, मिकी माउस, हिप्पी रेस, रस्सी की सीढ़ी, टार्जन स्विंग, डबल रोप ब्रिज, बॉडी जोरब बॉल, टेंट पिचिंग, नेट टनल आदि गतिविधियां कराई गईं। संचालन तन्मय पांडेय ने किया।
अंत में पूल पार्टी का आयोजन हुआ। छात्रों ने पूल और रेन वाटर डांस का खूब लुत्फ उठाया। इस मौके पर डांस मास्टर राज श्रीवास्तव और जया, मार्शल आर्ट ट्रेनर गुलशाद, कला शिक्षक राज, वंदना, मधु, राजमणि, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें