छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। साइबर क्राइम एवं महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम के लिए चलाए जा रहे शक्ति दीदी अभियान के तहत सोमवार को महिला उपनिरीक्षक सरोज माला के साथ महिला पुलिस कर्मियों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों एवं विद्यालयों में महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में मिशन शक्ति फेज चार के बारे में महिला एसआई सरोज माला ने बताया कि गांव, शहर, सड़क या स्कूल कहीं भी महिलाओं व छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1090, 112 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सशक्तीकरण व महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई।
महिला आरक्षी गोल्डी मौर्या ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देते हुए एनसीपीआर पोर्टल एवं बैंक संबंधी होने वाले फ्रॉड के बारे में बताया। इससे बचाव की जानकारी दी गई। स्वयं की सुरक्षा और बचाव करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार से प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित किया गया। संवाद