फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंडल के 94 स्कूल कालेजों में पहुंची शक्ति दीदी, जगाई सुरक्षा की अलख

Thu, 19 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
महिला पुलिस टीम ने नारी सुरक्षा व सम्मान को लेकर म​हिलाओं को किया जागरूक।
विज्ञापन
मिशन शक्ति फेज चार के तहत चलाया जा रहा जागरुकता अभियान
विज्ञापन

- आईजी कार्यालय से की जा रही मंडल के पूरे अभियान की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शारदीय नवरात्र में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस चार के अंतर्गत परिक्षेत्र के तीनों जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। आईजी आरके भारद्वाज ने बुधवार को इसकी समीक्षा की। जिसमें पाया गया कि तीनों जिले के 94 शैक्षिक संस्थानों में शक्ति दीदी की टीम पहुंच चुकी है। जिसमें 55 स्कूल, 32 कालेज और सात हॉस्टल की छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में जागरुक किया गया। इसमें बस्ती जिले के 17 स्कूल , सात कॉलेज 7, एक वर्किंग वूमेन हॉस्टल, जनपद संतकबीरनगर में 14 स्कूल, 14 कॉलेज और सिद्धार्थनगर में 24 स्कूल, 11 कॉलेज व छह वर्किंग वूमेन हॉस्टल शामिल हैं।
आईजी ने बताया कि परिक्षेत्र के तीनों जनपदों बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर में महिला बीट पुलिस, शक्ति दीदी, महिला हेल्प डेस्क की टीम इन स्कूल, कॉलेज, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में भ्रमण कर रही है। जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण के संबंध में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। बालिकाओं के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारे में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा की जा रही है। साथ ही शासन की विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पत्रक बांटकर जागरूक किया जा रहा है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें