फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट लगने से तीन मवेशियों की मौत, पशु पालक झुलसा

Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
देवनाथपुर खेतिहार पुरवा के सिवान में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। क्षेत्र के देवनाथपुर खेतिहार पुरवा के सिवान में लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से दो भैंस व एक पड़िया की मौत हो गई। मवेशियों को बचाने के चक्कर में पशुपालक भी झुलस गया। अगल9बगल के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसारए देवनाथपुर निवासी दान बहादुर चौधरी (52) बुधवार को करीब तीन बजे भैंस चराने ले गए थे। सोमवार रात को आई आंधी में खेतिहार पुरवा के सिवान में हाई टेंशन बिजली का जंपर से टूटकर तार लटक गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों में लाइनमैन को दी थीए इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार को दान बहादुर की दो भैंस व एक पड़िया लेकर जैसे ही लटक रहे तार के पास पहुंचे करंट की चपेट में आकर चिपक गए। भैंस व पड़िया को छटपटाते देख दान बहादुर बचाने के लिए गए तो वह भी तार की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों के शोर मचाने पर लोग जुट गए और गंभीर रूप से झुलसे पशुपालक को सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी प्रधान कुलदीप चौधरी ने थाने पर दी। हल्का लेखपाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पशुपालक को शासन स्तर अनुमन्य आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें