फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया रहेगा घना कोहरा, बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
छाया रहेगा घना कोहरा, बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन

बस्ती। संभावित पश्चिमी विक्षोभ व मौसम की अन्य प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने के कारण बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बुधवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी तीन-चार दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। कोहरा, धुंध, बारिश व बफीली हवाओं का असर दिखने का अनुमान है।
विज्ञापन

पछुआ हवा की रफ्तार कम होने और दिन में अच्छी धूप होने का असर सोमवार शाम को कोहरे के रूप में देखने को मिला। शाम होते ही धुंध छा गई। मंगलवार सुबह घने कोहरे के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने आगामी 24 घंटे के भीतर बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से ढाई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। यह मौसम फसलों के लिए काफी अनुकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें