भद्रा स्वर्गलोक में होने के कारण रक्षाबंधन पर नहीं पड़ेगा प्रभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा का साया पड़ रहा है। मगर, भद्रा स्वर्गलोक में होने से 19 अगस्त को दिनभर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। यह बातें ज्योतिषाचार्य मंगलाचार्य शास्त्री ने कहीं।
उन्होंने बताया कि भद्रा मकर राशि पर 18 अगस्त को रात 2:21 बजे से प्रारंभ होकर 19 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक है। कुंभ राशि पर भद्रा 19 अगस्त रात 8:13 बजे के बाद से प्रारंभ हो रहा है। लेकिन, 19 अगस्त पूरा दिन भद्रा पृथ्वीलोक की बजाय स्वर्गलोक में है। मकर राशि पर भद्रा स्वर्गलोक में होने से 19 को दिनभर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।
उन्होंने बताया कि शास्त्रों में उल्लेख है कि मेष, वृष व मकर राशि पर भद्रा होने पर स्वर्गलोक में भद्रा का वास होता है। स्वर्ग लोक में भद्रा होने पर कोई भी कार्य करने पर शुभ होता है। साथ ही दिन का भद्रा रात्रि या रात्रि का भद्रा दिन में हो, तो दोष कारक न होकर कल्याण कारक होता है। 19 अगस्त को दिनभर मकर राशि पर भद्रा है। रात्रि 8:13 बजे के बाद कुंभ राशि पर भद्रा पृथ्वी लोक पर हो रहा है। इसलिए रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:36 से रात्रि 8:12 बजे तक है।
राशि के अनुसार बांधें राखी
मेष- लाल केशरिया या पीला रंग की राखी।
तुला- फिरोजी या जामुनी रंग की राखी।
वृष- नीला या चांदी की राखी। वृश्चिक- लाल रंग की राखी।
मिथुन- हरे रंग की राखी।
धनु- पीले रंग की राखी।
कर्क- सफेद धागा या मोती से निर्मित राखी।
मकर- गहरे लाल रंग की राखी।
सिंह- गुलाबी, लाल या केशरिया रंग की राखी।
कुंभ- रुद्राक्ष से निर्मित राखी।
मीन- पीला या सफेद रंग की राखी।