फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

बस्ती। शादीशुदा महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके गांव के ही आरोपी पर आईपीसी व दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छावनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पैंतीस वर्षीय महिला का आरोप है कि गांव के रहने वाले युवक ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया। इसका फायदा उठाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसकी शिकायत जब आरोपी युवक के पिता से की तो उसके पिता ने अपशब्द व जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर अपमानित किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जांच सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें