बस्ती। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से याैन शोषण का मामला आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता की मां ने बताया कि एक साल पूर्व उनकी बेटी शहर के एक विद्यालय में पढ़ने गई थी। उसी समय एक युवक बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर शादी की बात को कहकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और जब उनको जानकारी हुई तो युवक के घर वालों को बुलाया। जिसके बाद युवक ने कहा कि जब 18 वर्ष की हो जाएगी तब शादी कर लेंऐ। इधर 10 जुलाई 2025 को बेटी और युवक की सगाई हुई थी। बाद में जब वह अपने पति के साथ युवक के घर शादी का दिन तय करने के लिए गई तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवक और उसके पिता धमकी देते हुए कहे की शादी नही करेंगे जो करना होगा कर लेना। संवाद