फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। नगर थाना क्षेत्र के एक युवक पर छत्तीसगढ़ की युवती ने निकाह का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने युवक पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। युवक का निकाह दूसरी जगह तय होने पर पीड़िता ने एसपी और जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि नगर थाना क्षेत्र के एक गांव के भट्ठा व्यवसायी से उसकी मुलाकात छत्तीसगढ़ में उसके फूफा के घर हुई थी। जो व्यवसायी के भट्ठे पर काम करते थे। फूफा की तबीयत खराब होने पर भट्ठा मालिक उन्हें अक्तूबर 2021 में छत्तीसगढ़ छोड़ने गए थे। परिचय होने के बाद सोशल मीडिया के जरिये उसकी नजदीकियां और बढ़ गईं। दिसंबर 2022 में उसके बुलाने पर वह उसके भट्ठे पर आ गई।
विज्ञापन

भट्ठे से वह उसे अपने घर ले गया, वहां लगभग एक सप्ताह तक रही। इस दौरान युवक ने निकाह करने का झांसा देकर यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी दवा कराने के बहाने उसे बुलाया और गर्भपात की दवा खिला दी। इसी बीच युवक का निकाह दूसरी जगह तय होने पर उसने फोन से कहा अब वह उससे निकाह नहीं कर सकता है। पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें