फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सात हजार वैक्सीन मिली, किशोरियों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव व सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु की किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण के वैक्सीनेशन के लिए सात हजार वैक्सीन प्राप्त हुई है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिंग करवा रहा है। शहरी क्षेत्र की एएनएम को 12 मार्च को ट्रेनिंग देकर उन्हें वैक्सीनेशन के बारे में बताया जाएगा। डीआईओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) यानी गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर विश्व स्तर पर सबसे आम संक्रमणों में से एक है और भारत में भी यह महिलाओं में आम कैंसर में दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। इसकी समय रहते रोकथाम न होने पर यह वायरस सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।
समय पर टीकाकरण, सुरक्षित व्यवहार, नियमित जांच के माध्यम से एचपीवी से होने वाली बीमारियों को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि टीकाकरण खाली पेट नहीं किया जाएगा तथा टीका लगाने के उपरांत किशोरियों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। किशोरियां स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकती हैं।
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में एएनएम व अन्य कर्मचारियों ट्रेनिंग हो चुकी है, शेष में जारी है। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया ने बताया कि शहर के लिए वैक्सीन प्राप्त हुई है। सभी 13 एएनएम को 12 मार्च को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें