फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ स्पेशल ट्रेनों से आए सात हजार लोग

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से आए लोग। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नौ स्पेशल ट्रेनों से आए सात हजार लोग
विज्ञापन

बस्ती। मजदूरों को सुरक्षित उनके गंतव्य पर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। शुक्रवार को लगभग सात हजार यात्रियों को लेकर नौ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बस्ती पहुंचीं।
पहली गाड़ी पुणे से सुबह 04.30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आकर रुकी, इस गाड़ी में आजमगढ़, जौनपुर, गोंडा, सीतापुर, बस्ती, सिद्घार्थनगर सहित अन्य जिलों के 1581 यात्री सवार थे। वहीं दूसरी ट्रेन सुबह 07.30 पर मुंबई से पहुंची इस गाड़ी से सुल्तानपुर, सिद्घार्थनगर सहित अन्य जिलों के 1117 लोग उतरे। तीसरी गाड़ी दिन में 11.30 पर महाराष्ट्र से पहुंची और इस गाड़ी में यूपी के कई जिलों के लोग शामिल थे। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गाड़ी रुकते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव व जीआरपी थानाध्यक्ष मार्कंडेय यादव ने व्यवस्था को संभाल लिया। सभी की स्क्रीनिंग के लिए प्लेटफॉर्म एक पर जनपदवार काउंटर बनाए गए थे, जहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे। यहां से निकलने के बाद परिवहन निगम की ओर से बसों का इंतजाम किया गया था। सभी को बसों को बैठाया गया और बिस्किट व पानी देकर विदा किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए लगाया गया टेंट
ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को बसों में बैठाने के लिए सबसे पहले स्टेशन परिसर में क्रमवार खड़ा किया जाता है, जिसके बाद एक-एक कर सभी को बसों में सुरक्षित बैठाया जाता है, लेकिन यहां छाजन नहीं होने की वजह से धूप सीधे यात्रियों को लगती थी। डीएम की नजर जब इस ओर पड़ी तो उन्होंने बृहस्पतिवार की शाम को ही टेंट लगवाने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में स्टेशन परिसर में टेंट लगवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें