फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक-ऑटो की टक्कर में सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। बस्ती- टांडा मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास शुक्रवार भोर में लगभग तीन बजे ट्रक और ऑटो के टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी माझा खुर्द राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार भोर में लगभग तीन बजे पीआरबी से सूचना मिली कि गौरा गांव के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई है। ऑटो चालक समेत सवार सात लोग घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
पुलिस ने घायलों को ऑटो से निकालकर सीएचसी कलवारी पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार को बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि ऑटो सवार महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु थे, वह लोग आंबेडकर नगर जनपद के किछौछा दरगाह शरीफ पर जा रहे थे।
विज्ञापन

घायलों की पहचान ऑटो चालक गोविंद महतो (50) निवासी मझरिया थाना पुरानी बस्ती जिला बस्ती, नजमा (60) पत्नी सज्जाद अहमद, शायदा (40) पत्नी मोहम्मद आरिफ, आमना (78) पत्नी गुफरान, तोहरा (24) पत्नी अतिकुर रहमान, नसरीन (25) पत्नी अब्दुल रहमान, अतिबुल रहमान (26) पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासीगण हिमालय गांव थाना सिटी जिला नासिक महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, वहां उनका उपचार चल रहा है। फोन के माध्यम से उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें