फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न के मामले पति समेत सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में परशुरामपुर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी इसी थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी सुरजीत के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में कम दहेज लाने की बात को लेकर ससुरालियों ने ताना मारा और उत्पीड़न किया। साथ ही एक राय होकर उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति सुरजीत, ससुर बाबूराम, सास प्रभावती, जेठ रामजनक, देवर अमरजीत, इन्द्रजीत और ननद पूनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें