फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती स्टेडियम को 34 रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
खैर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अति​थि स्रोत व
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही अंडर-12 त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को एक मैच खेला गया। मैच में खैर क्रिकेट टीम ने अपना विजयी अभियान जारी रखा और तीसरे मैच में बस्ती स्टेडियम को 34 रन से हराया।
विज्ञापन

खैर क्रिकेट अकादमी और बस्ती स्टेडियम के बीच निर्धारित 35 ओवर का मैच हुआ। मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 34.2 ओवर में 268 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अर्जुन यादव ने अर्धशतकीय 50 रनों की पारी खेली। अभिनव ने 29, शुभम ने 26 और राजेश ने 26 रनों की पारी खेली। बस्ती स्टेडियम की तरफ से आयुष चौधरी ने छह विकेट झटके।
सिद्धू, रूद्रेंद्र विक्रम सिंह ने एक-एक विकेट लिए। 268 रनों का पीछा करने उतरी बस्ती स्टेडियम की टीम 32.3 ओवर में 234 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मनीष कुमार जंक्शन ने 58, यश शुक्ला और आयुष चौधरी ने 23-23 रन बनाए। रतन राज पांडेय ने 25 रनों की पारी खेली। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अनजाने प्रताप सिंह ने चार, श्रेयांश ने तीन और साकिब ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार गेंदबाजी करने वाले अनजाने प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें