फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सात कस्तूरबा विद्यालयों की बनेगी चहारदीवारी, सुरक्षा के होंगे इंतजाम

Mon, 03 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सात कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन संजीदा हुआ है। बेटियों की सुरक्षा को लेकर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

मनरेगा योजना से करीब 64.05 लाख रुपये से यह कार्य कराया जाएगा। बाउंड्रीवाल बनने से विद्यालय की सुरक्षा और मजबूत होगी। इसके लिए डीसी मनरेगा ने सभी सात चयन ब्लॉकों के बीडीओ और एपीओ को पत्र जारी किया है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, सांऊघाट, बस्ती सदर, कुदरहा, परशुरामपुर, रामनगर, सल्टौआ और विक्रमजोत ब्लॉक में संचालित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) ने शासन को चहारदीवारी का भी प्रस्ताव भेजा। यह कार्य मनरेगा के तहत होगा। बताया गया कि शासन ने प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी थी, जिसके बाद चहारदीवारी के निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर करते हुए जल्द निर्माण शुरू कराने के लिए कहा गया है। बताया गया कि कहीं-कहीं बुनियाद की खोदाई का काम शुरू करा दिया गया है।
चहारदीवारी बन जाने के बाद विद्यालय में पढ़ने वाली सौ छात्राओं की सुरक्षा और बेहतर हो सकेगी। बताया गया कि सांऊघाट के अलावा छह अन्य कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का निर्माण करा दिया गया था, लेकिन चहारदीवारी का काम नहीं हो सका है। इससे बाहरी लोगों और घुमंतू जानवर यहां डेरा जमाए रहते थे। इससे सुरक्षा को लेकर खतरा रहता था। जिला प्रशासन की सख्ती पर मनरेगा की ओर से कार्ययोजना बनाई गई। प्रस्ताव को भेजा, मंजूरी मिलने पर अब कार्यदायी संस्था आरईडी निर्माण शुरू करवाएगी।
अधिशासी अभियंता आरईडी अंकुर वर्मा का कहना है कि एक-एक चाहरदीवारी के निर्माण के लिए 9.15 लाख रुपये का एस्टीमेट मुख्यालय भेजा था। 10 फीट ऊंची चहारदीवारी बननी है। स्वीकृति मिल गई है।
वहीं, डीसी मनरेगा संजय कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए सभी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि बीएसए से समन्वय बनाकर निर्माण शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें