फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सात किशोर श्रमिक चिह्नित, पांच दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शासन की मंशानुरूप साल 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना के आदेश पर शुक्रवार को बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान में सात किशोर श्रमिक चिह्नित किए गए। साथ ही पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

बाल श्रम जिला टास्क फोर्स टीम ने बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाया, जिसमें सात किशोर श्रमिकों का चिह्नांकन किया गया एवं पांच सेवायोजकों आदर्श ढाबा शंकरपुर विक्रमजोत, मौर्या ऑटो इलेक्ट्रिक शॉप एंड गैराज शंकरपुर, शुभम स्वीट हाउस छावनी, मुरादाबादी चिकन बिरयानी ढाबा गौरा कप्तानगंज, बिलाल मुरादाबादी चिकन बिरयानी ढाबा कप्तानगंज के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेन्द्र त्रिपाठी ने अवगत कराया कि एक दिसंबर से 15 दिसंबर के मध्य जनपद में बाल श्रम के रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता/चिह्नांकन अभियान चलाया जा रहा है। पांच प्रतिष्ठानों में नियोजित सात किशोर श्रमिकों को चिह्नांकित कर सेवायोजकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बताया गया कि बाल श्रम के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर नियोजकों पर कार्रवाई की जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 63 नियोजकों के विरुद्ध नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में मुख्य रूप से ज्वाला प्रसाद मिश्रा उप निरीक्षक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग अंजू यादव चाइल्ड लाइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें