बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा कस्बे में जेसीबी लगाकर पक्का मकान ध्वस्त करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में कलवारी थाने के चिलवनिया निवासी निर्मला पत्नी दशरथ ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि सोमवार को दोपहर विपक्षी जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर कुदरहा कस्बे में स्थित मकान ध्वस्त करा दिया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मकान गिराने से उसमें रखा घरेलू सामान बक्सा, मेज कुर्सी,आलमारी, चारपाई, बेड आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ओमकार, फूलचंंद, रामकेश, चक्रधर, इंद्र कुमार, सुखराम मौर्या, ओमकार के लड़के पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक, उसके पति दशरथ ने कुदरहा निवासी राम उग्रह से उस जमीन का 32 साल पहले बैनामा करवाया था। बैनामा के बाद मेरे पति ने उस जगह पर दो कमरा व गलियारे का पक्का मकान बनवाया था। सोमवार को विपक्षियों ने जेसीबी लगाकर उस मकान को ढहा दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया था। संवाद