फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांग्रेस की रीढ़ है सेवादल, मजबूत करने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांग्रेस सेवा दल के नवनियुक्त जिला मुख्य संगठक सुनील पांडेय का शनिवार को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कटेश्वर पार्क स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेवादल को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि देश चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, विचारधारा की राजनीति खत्म हो चुकी है। नेताओं में निष्ठा नहीं रही। ऐसे में सेवादल की भूमिका और ज्यादा प्रासंगिक हो गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय व अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कई दशक सत्ता से बाहर रहते हुए भी कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति निष्ठा कायम है, यही निष्ठा दूसरे दलों से अलग पार्टी को पहचान दिलाती है।
कांग्रेस नेता देवेंद्र श्रीवास्तव ने भी सुनील पांडेय को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा पार्टी के विभिन्न विभागों का सेवादल को सहयोग मिलेगा और सेवादल के माध्यम से पार्टी आमजन में अपनी पैठ मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें