फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शस्त्र अधिनियम में 43 वर्ष बाद मिली सजा

Thu, 11 Jul 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 43 वर्ष पहले अवैध तमंचे के साथ पकड़े गए अभियुक्त गजेंद्र प्रसाद राय को सीजेएम न्यायालय से सजा सुनाई गई। पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 500 रुपये अर्थदंड लगाया गया है। लालगंज पुलिस ने 23 नवंबर 1981 को संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र निवासी राजेन्द्र प्रसाद राय को एक अवैध कट्टा व 02 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर एसआई देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र 09 जनवरी 1982 को न्यायालय में प्रेषित किया था। राजेंद्र प्रसाद राय मूल रूप से बैरडढ़वा थाना महुली के रहने वाले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें