फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: कर्बला के पास गड्ढे में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Sep 2022 02:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के चौरी गांव के ध्रुव गुप्ता (22) पुत्र गया प्रसाद गुप्ता के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार शनिवार रात आठ बजे वह घर से निकला था। बताया जा रहा है कि ध्रुव नशे की गोली का सेवन करता था। दो बार वह नशा मुक्ति केंद्र से भाग चुका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर चौरी मार्ग कर्बला के पास गड्ढे में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव को रोड के किनारे गढ्ढे मे देखा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के चौरी गांव के ध्रुव गुप्ता (22) पुत्र गया प्रसाद गुप्ता के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार शनिवार रात आठ बजे वह घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे थे।

रविवार की सुबह ग्रामीणों उसका शव मिला। थाना प्रभारी अरविंद शाही ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ध्रुव नशे की गोली का सेवन करता था। दो बार वह नशा मुक्ति केंद्र से भाग चुका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें