फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कप्तानगंज क्षेत्र में अजगर मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज क्षेत्र में दो दिनों से लगातार अजगर मिल रहे हैं। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए अजगर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है। थाना क्षेत्र के नकटी देई गांव के पुलिया के निकट शनिवार को दिन में लगभग 3.30 बजे ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर देखा। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए अजगर को पकड़कर एक बोर में भरकर सुरक्षित किया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने पकड़े गए अजगर को जंगल में ले जाकर छोड़ा। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम फ्लाई ओवर के निकट ग्रामीणों ने अजगर को देखा था।
विज्ञापन

सूचना पर वनकर्मी संजय कुमार निषाद, विजय बहादुर सिंह ने रेस्क्यू करके अजगर को पकड़कर जंगल छोड़ा था। क्षेत्र के राम प्रीत, राम महेश प्रजापति, अरुण मौर्या ने बताया कि क्षेत्र में ठंड के बाद भी अजगर मिल रहे है। जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती। रेंजर कप्तानगंज राजू प्रसाद ने बताया कि अजगरों को पकड़वाकर जंगल मे छोड़ दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें