फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ने के खेत में बोरा व बाइक मिलने से सनसनी

Mon, 23 Dec 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। पैकोलिया क्षेत्र के संत रविदास नगर वार्ड में गन्ने के खेत में एक बाइक मिली। उसके पास बोरा भी मिला। मुंह बंधे होने से लोगों की नजर पड़ी तो शव होने की आशंका व्यक्त की जाने लगी।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने बोरा खोलवाया तो उसके अंदर नाई के यहां कटे हुए बाल और ब्लेड मिले। थोड़ी ही देर में यह बात फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। तरह-तरह की चर्चा होने लगी। बरामद बाइक के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष पैकोलिया धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बोरे में कटे हुए बाल थे। बाइक किसकी है और कैसे वहां पहुंच गई, इसकी छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें