बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में मई दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल ने बताया कि एक मई को दोपहर 3 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित परिषद कार्यालय भवन में विचार गोष्ठी होगी। इस दौरान शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। उन्होंने परिषद शाखा से संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों का विचार गोष्ठी में पहुंचने के लिए आह्वान किया है। संवाद