16 अक्तूबर से वाराणसी में होगा मिनी ओलंपिक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बालिका यूथ मिनी ओलंपिक का आयोजन 16 अक्तूबर से वाराणसी में किया जा रहा है। इसमें बस्ती मंडल की टीम भी हिस्सा लेगी। टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए रविवार को फुलवास सिंह रॉयल साइंस एकेडमी, कोयलापुरा में मंडल स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
ओलंपिक संघ के मंडलीय कोऑर्डिनेटर अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बालिका वर्ग में अंडर-14 व अंडर-19 का ट्रायल हुआ। दोनों वर्गों में 10-10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय मिनी ओलंपिक के लिए किया गया। अंडर- 14 की टीम में सृष्टि तिवारी, सोनाक्षी शर्मा, गुड़िया गुप्ता, प्रिया मौर्या, नंदिनी, अनुष्का, सृष्टि कसौधन, उदित्या वर्मा, खुशी मौर्य का चयन हुआ है।
अंडर-19 में संध्या, प्रिया, यशस्वी, अनु मौर्य, शालिनी, पलक, खुशी, मिथिलेश, भार्गवी सिंह, दीपिका का चयन हुआ। इस मौके पर खो-खो संघ के सचिव राम सिंह, रणधीर सिंह, साक्षी सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।