फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत पर भारी दिन की धूप और सुबह शाम सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत पर भारी दिन की धूप, सुबह शाम की सर्दी
विज्ञापन

बस्ती। वसंत ऋतु का असर होते ही मौसम में काफी बदलाव आ गया। दिन में तेज धूप और रात को गलन महसूस होने लगी है। मौसम की खट्टी-मीठी तासीर जन मानस को परेशान कर रही है। सबसे विपरीत असर सेहत पर पड़ रहा है। घर-घर में सर्दी-जुकाम, बुखार से लोग पीड़ित हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को हवा की गति में गिरावट आएगी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि 24 घंटे के भीतर तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव सेहत पर भारी पड़ने वाला है। सोमवार को 21 अधिकतम 06 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। 10 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। जिसके कारण दिन के समय भी छाए में बैठने पर ठिठुरन महसूस हो रही थी। फरवरी लगते ही मौसम का तेवर तल्ख हो गया। दिन में तेज धूप खिल रही है, लेकिन ठंड बरकरार है। 10-14 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसी की वजह से सुबह और शाम अभी भी गलन काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें