फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नव दुर्गा की झांकी और रावण वध का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

Mon, 23 Oct 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल में नवरात्र के अवसर पर आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के लिटिल फ्लावर्स स्कूल परिसर में शारदीय नवरात्र के पर्व पर नवदुर्गा की झांकियां सजाई गईं। इस दौरान बच्चों ने डांडिया नृत्य तो महिला शिक्षकों ने रामलीला के रावण वध प्रसंग का मंचन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह की देखरेख में बच्चों ने आध्यात्मिक कार्यक्रमों की बौछार की। सबसे पहले कक्षा 10 की छात्रा संजना प्रकाश की टोली ने सरस्वती वंदना का गान किया। नर्सरी के एशीता पटेल, रेनु राजपूत, काव्या चौधरी, सिद्धेश शुक्ला तथा एलकेजी के मन्नत, कर्तव्य, विनायक एवं यूकेजी सात्विक, तेजस्विनी, ऋषभ, अपेक्षा, आन्या आदि नन्हे-मुन्नों ने डांडिया खेलकर मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शिक्षकों ने संक्षिप्त रामलीला का मंचन कर बच्चों को आदर्श का पाठ पढ़ाया। आराधना ने सीता, आकांक्षा ने राम का, आराधना त्रिपाठी ने रावण का सचित्र अभिनय पेश किया। प्रबंधक ने नवरात्रि पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। काव्या गौड़, पलक पांडेय, निकिता द्विवेदी, शिफा मलिक, सृष्टि तिवारी आदि बच्चों ने नव दुर्गा की आकर्षक झांकियां सजाई। बाद में विद्यालय के प्रबंधक ने रावण का पुतला जलाया। इस मौके पर अर्पिता, पूजा, अंतिमा, कुसुम, अनीता, अंशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें