आमसभा की बैठक के बाद नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सल्टौआ शाखा की आमसभा की बैठक रविवार को हुई। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन की चर्चा हुई। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संरक्षक जयप्रकाश शुक्ला, ब्लाॅक अध्यक्ष सरोज शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीता त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सरोज चौधरी, मंत्री कल्पना, संयुक्त मंत्री सावित्री मौर्या, कार्यालय मंत्री नीलम शुक्ला, सुषमा को प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री सुनीता व चंद्रकली को बनाया गया। कोषाध्यक्ष मिथिलेश और पुष्पा मिश्रा, कुंती, अनीता, कमला, मंजू, राजमती व मनीता को सदस्य बनाई गईं।
संगठन के मंडल अध्यक्ष शिव सागर पांडेय ने कहा कि चार अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मंडल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे। नव नियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष सरोज शुक्ला ने कहा कि सब की भलाई के लिए मिलकर काम किया जाएगा। संगठन के जिला संरक्षक केके श्रीवास्तव सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर लीलावती, गिरजेश्वरी, लता, किरन, ममता चौधरी, सरला, मीरा, मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहीं।