फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा, गोरखपुर जोन से पहुंची ढाई हजार फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर से लेकर जनपद सीमा घघौआ तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से कांवड़ मार्ग को 10 जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोरखपुर जोन के सभी जिलों से करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी बस्ती पहुंच गए। इनमें दो अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), चार क्षेत्राधिकारी (सीओ) और 20 से अधिक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। बाहरी फोर्स के ठहरने और भोजन की व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर की गई है। ड्यूटी प्वाइंट के नजदीक स्कूल, कॉलेज और सभागारों में पुलिसकर्मियों के रुकने का इंतजाम किया गया है, जबकि अधिकारियों के लिए डाक बंगला, सर्किट हाउस और होटलों में व्यवस्था की गई है।
कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के लिए 350 हाईटेक कैमरों समेत कुल 1500 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए गए हैं। कंट्रोल रूम से भीड़भाड़ वाले स्थानों की लगातार निगरानी की जाएगी। अमहट घाट से भद्रेश्वरनाथ मंदिर तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। श्रावण तेरस की पूर्व संध्या पर इस मार्ग पर 10 लाख से अधिक कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

-
सात अगस्त की शाम से हाईवे पर तैनात होगी फोर्स
सात अगस्त की शाम से पुलिस बल हाईवे पर उतर जाएगा। शुरुआती दो दिनों में जनपद सीमा घघौआ से हर्रैया तक विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके बाद कांवड़ियों की भीड़ बस्ती की ओर बढ़ने पर हर्रैया से अमहट तक सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के लिए 17 विशेष मजिस्ट्रेट और 46 अन्य मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, बज्र वाहन और एसडीआरएफ टीम को भी अलर्ट रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपी डॉ. यशवीर सिंह संभाल रहे हैं।

सभी थानों को अलर्ट रहने के निर्देश
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कांवड़ यात्रा के दौरान सभी थानों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। हाईवे से जुड़े नगर, कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी और परशुरामपुर थानों की पुलिस कांवड़ मार्ग पर विशेष निगरानी रखेगी। थानाध्यक्षों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगी। एसपी ने साइबर और सर्विलांस टीम को भी सक्रिय रहने को कहा है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें